गंगापार, नवम्बर 30 -- नगर पंचायत मऊआइमा के चेयरमैन शोएब अंसारी के एकलौते पुत्र 30 वर्षीय अजफर अंसारी हाजी अब्दुल कय्यूम डिग्री कॉलेज के प्रबंधक थे। भिवंडी में मौत के बाद शव शनिवार देर रात एम्बुलेंस से चेयरमैन शोएब अंसारी के आवास पर पहुंचा। सुबह ईदगाह आजमपुर में मुफ्ती मौलाना हबीबुर्रहमान ने नमाजे जनाजा पढाई। बाद में लोगों ने जनाजे को कंधा देते हुए ईदगाह के पीछे कब्रिस्तान में ले गए। इस दौरान एमएलसी मान सिंह यादव, पूर्व विधायक सत्यवीर मुन्ना, विधालय गीता शास्त्री, पूर्व विधायक मुजतबा सिद्दीकी, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि इम्तियाज समी, संजीव आर्या, आसिफ अब्बासी तथा सुभाष यादव आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.