बदायूं, मार्च 23 -- नगर पंचायत चेयरमैन सीमा चौधरी के प्रस्तावों का एडीएम न्यायिक कल्पना जायसवाल ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण में ज्यादातर प्रस्ताव सही पाए गये। अब नगर में विकास कार्यों को रफ्तार मिली है। रविवार को कस्बा में निरीक्षण के दौरान चेयरमैन सीमा चौधरी ने बताया कि राजपुर रुदायन एवं रुदायन दियोरा मार्ग, बीच एवं पछाया मोहल्ला के अलावा मोहल्ला रुदैना में बेहतर लाइट आपूर्ति एवं मोहल्ला पश्चिम में मुख्य मार्ग, गांधरोली तिराहे से रविवार बाज़ार मार्ग, रुदैना में मुख्य चौराहे से नागर मार्ग समेत आधा दर्जन मार्गों पर सड़कों के प्रस्ताव शासन को भेजे थे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर उप सचिव लालमणि यादव ने ज़िला प्रशासन से चेयरमैन के प्रस्तावों पर तीन दिन में स्थलीय निरीक्षण कर जांच आख्या देने के निर्देश दिए थे, शासन के निर्देश के अनुपालन मे...