चेयरमैन के पिता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 22 -- नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह के चेयरमैन अशोक कुमार उर्फ मुन्ना यादव के पिता बसंत लाल यादव का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रीय लोगों ने उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। बसंत लाल अपने सरल स्वभाव और सामाजिक व्यवहार के लिए क्षेत्र में सम्मानित माने जाते थे। उनके निधन पर ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की लोगों ने प्रार्थना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.