नई दिल्ली, अगस्त 14 -- सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष विकास सिंह ने NALSAR विवाद पर बड़ी टिप्पणी की है। शुक्रवार को उन्होंने कहा कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के चेयरमैन इस तरह व्यवहार कर रहे हैं, जैसे बीसीआई उनकी निजी संपत्ति हो। उन्होंने कहा कि जब भी वह कोई आदेश, पत्र या निर्देश जारी करते हैं, तो उसमें यह तक स्पष्ट नहीं किया जाता कि ऐसा आदेश अधिनियम या नियमों की किस धारा या प्रावधान के तहत जारी किया जा रहा है। विकास सिंह ने कहा कि नालसार के खिलाफ पारित प्रस्ताव और आदेश पूरी तरह गैरकानूनी था। उन्होंने बताया कि कुछ लोग उनके पास भी आए थे और सुबह इस मामले को सुप्रीम कोर्ट के सामने उठाने की तैयारी थी। एक रिट याचिका भी दायर की जानी थी और उन्हें पूरा भरोसा था कि सुप्रीम कोर्ट उस आदेश पर रोक लगा देता। यह भी पढ़ें- अगले महीने भारत...