नोएडा, जून 17 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में तैनात पांच अधिशासी अभियंताओं का तबादला कर दिया गया है। यह कार्रवाई यूपीपीसीएल के चेयरमैन की ऑनलाइन बैठक में अनुपस्थित रहने के कारण की गई है। तबादले का आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। जिन अभियंताओं का तबादला हुआ है, उनमें अधिशासी अभियंता प्रथम शिवम त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता द्वितीय सौरभ पांडेय, अधिशासी अभियंता विशाल, ग्रेनो के अधिशासी अभियंता राहुल शर्मा और अधिशासी अभियंता पंचम शैलेष कुमार शर्मा शामिल हैं। विद्युत निगम द्वारा बताया जा रहा है कि यूपीपीसीएल चेयरमैन की बैठक महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति और कार्य योजनाओं की समीक्षा के लिए आयोजित की गई थी। बैठक में इन अभियंताओं की अनुपस्थिति को कार्य के प्रति लापरवाही माना गया। अनुशासन बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। विद्युत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.