चेयरमैन और ईओ से बकाया भुगतान कराने की गुहार
हरदोई, मई 19 -- हरदोई। स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ ने नगर पालिका के ईओ व चेयरमैन को मांग पत्र सौंपा। इसमें समस्याओं का समाधान कराने की गुहार लगाई। जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, कार्यवाहक जिला महामंत्री अकील अहमद और नगर महामंत्री मनोज शुक्ला ने कहा कि सातवें वेतनमान का बकाया एरियर का भुगतान किया जाए। डीए बढ़ोत्तरी के बकाया एरियरों का भुगतान करें। कर्मचारियों के रोके गए वेतनमान का भुगतान किया जाए। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की पेंशन पत्रावलियां छह महीने पूर्व ही स्वीकृति के लिए भेजी जाएं। पालिका निधि का दुरुपयोग करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई हो। समस्त संविदा कर्मचारियों के ईपीएफ में जमा धनराशि का उनके आश्रितों को भुगतान करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.