शाहजहांपुर, अप्रैल 12 -- तिलहर। नगर पंचायत कटरा के अध्यक्ष पद के उप चुनाव को लेकर दूसरे दिन शनिवार को 6 नामांकन पत्र बिके। अब तक कुल 10 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई जबकि नामांकन दाखिल कोई नहीं हुआ। चुनाव अधिकारी जीत सिंह राय ने बताया कि शुक्रवार को सोनम गुप्ता ने 2, नदीम अंसारी ने 2, शनिवार को बिलकिस बानो ने 2, वाजिद ने 2 तथा राखी और अब्दुल समद ने एक-एक नामांकन पत्र खरीदा है। उन्होंने बताया कि राजनीतिक पार्टी की ओर से किसी के लिए भी अभी अपना प्रत्याशी घोषित करते हुए प्रमाण पत्र नहीं दिया किया गया है। चुनाव को लेकर कटरा क्षेत्र में राजनीतिक चाले चलने लगी है। भाजपा से टिकट लेने के लिए कई लोग अपनी दावेदारी लगा चुके हैं, इसी के साथ सपा तथा कांग्रेस खेमे में भी लोग टिकट लेने के लिए लोग जुटे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...