रामपुर, मार्च 7 -- रमजान के पाक महीने में नगर पंचायत चेयरमेन फैजान खान की ओर से नगर की विभिन्न मस्जिदों में रोज़ेदारों के लिए इफ्तार पार्टी का इंतजाम किया गया। बुधवार को तकिया वाली मस्जिद, गुरुवार को चौकी वाली मस्जिद और शुक्रवार को साईं वाली मस्जिद में रोज़ेदारों को इफ्तार कराया गया, जिसमें काफी तादाद में रोजेदार शामिल हुए। चेयरमेन फैजान खान ने कहा कि रमज़ान भाईचारे और इंसानियत का पैग़ाम देता है। इफ्तार में खजूर, फल, शरबत आदि का इंतज़ाम किया गया। रोज़ेदारों ने मुल्क में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ की।इस दौरान सभासद इज़हार आलम उर्फ छोटे अंसारी, गब्बर, गुड्डू उर्फ मोहम्मद रफ़ी, जाबिर पाशा, ग़ालिब अंसारी, कासिम पहलवान, दिलशाद अलवी समेत काफी तादाद में रोजेदार मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.