मुजफ्फर नगर, मार्च 17 -- मुजफ्फरनगर। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने एक दिव्यांगजन को अपने खर्च से ट्राई साईकिल दी है। उक्त दिव्यांग युवक पिछले कुछ दिन पूर्व चेयरपर्सन के आवास पर पहुंचा था। उसने बताया था कि उसे ट्राई साईकिल की आवश्यकता है। उसके पास ट्राई साईकिल खरीदने के लिए पैसे भी नहीं है। ट्राई साईकिल के लिए वह दिव्यांगजन कल्याण विभाग में भी गया था, लेकिन वहां से भी कोई सहायता नहीं मिल पायी। मंगलवार को चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने उक्त दिव्यांग युवक को ट्राई साईकिल दी है। इस दौरान सभासद मनोज वर्मा, सभासद पति विकल्प जैन आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...