मुजफ्फर नगर, मार्च 9 -- बुढ़ाना। कस्बे के पहले ओपन जिम का वार्ड 7 के महाराजा श्री अग्रसैन महाराज पार्क में नगर पंचायत चेयरपर्सन उमा त्यागी ने उद्घाटन किया। चेयरपर्सन ने कहा कि ओपन जिम बनने से युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं को स्वस्थ रहने के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। अब नागरिक पार्क में टहलने के साथ-साथ व्यायाम भी कर सकेंगे। उम्मीद है कि हमारे कस्बे के लोग इस सुविधा का भरपूर लाभ उठाएंगे और नियमित व्यययाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएंगे। स्वस्थ्य समाज ही एक मजबूत और खुशहाल समाज की नींव होता है। हमारा सतत प्रयास है कि बुढ़ाना के विकास और जनता की सुविधाओं के लिए लगातार ऐसे कार्य करते रहेंगे। इस मौके पर सभासद नियम पंवार, इमरान कुरैशी, नसीम सिद्दीकी, सुनीता, सलीम कुरैशी, राशिद मंसूरी, प्रवीण कुमार, लक्ष्मण चौहान, इकबाल कुरैशी, दीपक गर्ग, राजेश ...