मुजफ्फर नगर, जून 10 -- मुजफ्फरनगर नलकूपों के ऑटोमेशन प्रकरण में नगर पालिका के जलकल विभाग का एक बड़ा चौकाने वाला मामला सामने आया है। जलकल विभाग ने चेयरपर्सन और ईओ की स्वीकृति लिए बिना ही नलकूपों के ऑटोमेशन टेंडर प्रक्रिया में शर्तों को बदल दिया। वहीं दोनों को अंधेरे में रखकर पत्रावलियों पर हस्ताक्षर करा लिए। इतना ही नहीं बिना अनुमति लिए पुरानी फर्म से सॉफ्टवेयर भी बदलवा दिया। इस पूरे प्रकरण में जलकल विभाग के एई पर सवाल उठ रहे। उनके इस कारनामे की चर्चा अब नगर पालिका में सरेआम होने लगी है। सूत्रों की माने तो पूरे प्रकरण में एई जलकल समेत कई की गर्दन बुरी तरह से फंसी हुई है। सहीं तरह से जांच हुई तो उक्त अधिकारियों पर कार्रवाई तय है。 यह भी पढ़ें- नलकूपों के ऑटोमेशन के लिए नई फर्म लगाएगी अपना सॉफ्टवेयरनलकूपों के संचालन के लिए टेंडर नगर पालिका के...