साहिबगंज, जून 5 -- साहिबगंज। ईस्टर्न झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की साहिबगंज शाखा की कार्यकारिणी की पहली बैठक शुक्रवार को चेम्बर अध्यक्ष राजेश अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन सचिव मोहित बेगराजका ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेकर चेम्बर के विस्तार के लिए 11 नए सदस्यों को संगठन में शामिल किया गया। इससे चेम्बर की सदस्य संख्या में वृद्धि होगी और व्यापारिक गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी।नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 13 जून को साहिबगंज में होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...