गुमला, जनवरी 3 -- गुमला, संवाददाता। गुमला चेम्बर ऑफ कॉमर्स के आम चुनाव 2026 को लेकर शनिवार को चेम्बर कार्यालय में नामांकन की प्रक्रिया पूरी की गई। मुख्य चुनाव पदाधिकारी अमित महेश्वरी,सहायक चुनाव पदाधिकारी व चुनाव पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में आज कुल 10 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। जिसके साथ ही अब तक कुल 23 नामांकन दर्ज किए जा चुके हैं। मुख्य चुनाव पदाधिकारी ने बताया कि शनिवार को अपराह्न तीन से पांच बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री के दौरान एक सेट मतदाता सूची एवं एक नामांकन पत्र की बिक्री हुई। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार चार जनवरी को अपराह्न 12 बजे से दो बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। वहीं पांच जनवरी को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न एक बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया होगी तथा उसी दिन अपराह्न 3.30 बजे सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न ...