चेफवा में अकीदतमंदों ने गागर चादर का निकाला जुलूस
बस्ती, मई 17 -- बस्ती, निज संवाददाता। हर्रैया क्षेत्र के रजवापुर चेफवा बाजार में बाबा बदरे आलम की याद में सालाना उर्स का आयोजन किया गया। अब्दुल समद खां हसमती की अगुवाई में गागर चादर निकाला गया। बाबा बदरे आलम सरकार की आस्ताने पर फातिहा दुआ के साथ जुलूस का समापन हुआ। रजवापुर चेफवा बाजार के मनोरमा नदी के किनारे स्थित बाबा बदरे आलम के आस्ताने पर एक दिवसीय दिवसीय उर्स का आयोजन हुआ। इस मौके पर बाबा के आस्ताने को रंगीन झालरों से सजाया गया। जुलूस में शामिल सभी लोग या वारिश, हक वारिश एवं अल्लाह वारिश के नारे बुलंद करते चल रहे थे। इस दौरान अकीदतमंदों ने मुल्क की तरक्की व अमन-चैन के लिए दुआ मांगी। इस मौक पर जगदीशपुर, थरूआपुर, चेफवा, नगर बदली, कोहराएं, फरेंदा सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.