हजारीबाग, अप्रैल 5 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि एनटीपीसी पकरी बरवाडीह अंतर्गत चेपाकला गांव स्थित कोयला ट्रांसपोर्टिंग रोड में शनिवार रात्रि दस बजे बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें चालक आदित्य कुमार को गंभीर चोट आई है। आदित्य ऊपरडाड़ी गांव का रहने वाला बताया जाता है। आदित्य के साथ एक अन्य व्यक्ति भी मोटरसाइकिल पर सवार था जो मोटरसाइकिल दुर्घटना होने के पश्चात आदित्य को घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गया। हालांकि स्थानीय चेपाकला पंचायत मुखिया अनिकेत नायक को घटना की जानकारी मिलते हीं अपनी दायित्व को निभाया और आदित्य को बेहतर इलाज के लिए एंबुलेंस से हजारीबाग ले जाया गया। हजारीबाग आरोग्यम हॉस्पिटल में आदित्य का इलाज किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...