समस्तीपुर, मई 12 -- समस्तीपुर। शहर के भीतर लगातार बढ़ रही चेन स्नैचिंग, छिनतई और झपटमारी की घटनाओं पर रोक लगाने को लेकर पुलिस प्रशासन अब पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। आम लोगों के बीच सुरक्षा का भरोसा कायम करने और अपराधियों में पुलिस का भय पैदा करने के उद्देश्य से एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने शहर के विभिन्न थानों को विशेष गश्ती अभियान चलाने का निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- चेन स्नैचिंग व छिनतई रोकने को लेकर महिला, ट्रैफिक, साइबर व एससी-एसटी थाने की पुलिस भी करेगी गश्तीपुलिस की गश्ती जानकारी के अनुसार पिछले दिनों आयोजित क्राइम मीटिंग के दौरान एसपी ने महिला थाना, साइबर थाना, ट्रैफिक थाना और एससी-एसटी थाना के थानाध्यक्षों को अलग-अलग समय पर शहर के भीतर नियमित गश्ती करने का निर्देश दिया था। एसपी के निर्देश के बाद मंगलवार से शहर के प्रमुख चौक-च...