मोतिहारी, मार्च 30 -- मोतिहारी, निसं। नगर थाना की पुलिस ने चेन स्नैचिंग मामले में एक बदमाश को निरुद्ध किया है। निरुद्ध किया गया बदमाश थाना क्षेत्र का निवासी है। उसके पास से चोरी में इस्तेमाल बाइक को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि चेन स्नैचिंग के मामले का 8 घंटे के भीतर खुलासा कर लिया गया है। नगर क्षेत्र के अगरवा मोहल्ला में महिला के गले से बाइक सवार बदमाशों सोने की चेन की झपटमारी कर ली थी। मामले में अगरवा मोहल्ला निवासी उमेश ठाकुर की पत्नी प्रमिला देवी के बयान पर एफआईआर दर्ज हुई थी। कहा था कि वह सुबह में दूध लेकर घर जा रही थी। तभी पीछे से आकर बाइक सवार दो बदमाशों ने उसके गले से सोने का चेन झपट लिया तथा फरार हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...