चेन स्नैचिंग गिरोह के सरगना और खरीदार की तलाश में पुलिस
जमशेदपुर, जून 20 -- शहर में सक्रिय चेन स्नेचिंग गिरोह के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। हाल ही में हुई पुलिस मुठभेड़ और गिरोह के एक सदस्य की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस मुख्य सरगना के साथ चोरी के गहने खरीदने वाले कारोबारियों की भी तलाश में जुट गई है। विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी हरपाल सिंह उर्फ गबरू से कई अहम जानकारियां मिली हैं। पूछताछ के दौरान उसने गिरोह से जुड़े पांच से अधिक शातिर अपराधियों के नाम और उनकी गतिविधियों की जानकारी पुलिस को दी है। इन सूचनाओं के आधार पर पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह शहर के अलग-अलग इलाकों में महिलाओं को निशाना बनाकर चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देता था। घटना के तुरंत बाद छीने गए सोने के आभूषणों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.