सहरसा, जनवरी 25 -- सहरसा। सदर थाना क्षेत्र के प्रताप चौक समीप रहने वाली यूपी निवासी ब्यूटी कुमारी का बाइक सवार बदमाशों ने गले से सोने की चेन स्नैचिंग कर फरार हो गया। घटना बीते 22 जनवरी को प्रताप चौक के गर्ल्स हास्टल समीप हुई थी। उसी दौरान बमफर चौक समीप भी चेन स्नेचिंग के दौरान कोढा गैंग का एक अपराधी को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था। महिला ने शनिवार को सदर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा में अपाचे बाइक सवार दो बदमाश की भागते हुए तस्वीर कैद हो गई है। पीड़ित के आवेदन पर सदर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सीसीटीवी के आधार पर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...