चेन स्नैचिंग करने वाले दो शातिर बदमाश धराया
मुजफ्फरपुर, जून 10 -- मुजफ्फरपुर हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर में घूम-घूमकर चेन स्नेचिंग करने वाले समस्तीपुर के तिवारी गैंग के दो शातिर को पुलिस ने दबोचा है। दोनों पूछताछ की जा रही है। बताया जाता है कि दोनों सदर थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर वारदात को अंजाम दे रहे थे। बदमाशों से काजी मोहम्मदपुर, मिठनपुरा, सदर, नगर, ब्रह्मपुरा, बेला व सिकंदरपुर थानेदार पूछताछ कर रहे हैं। सीसीटीवी में कैद बदमाशों के हुलिया से उनका मिलान किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आठ से दस बदमाशों का ग्रुप है। ये शातिर शहर में घूम-घूमकर महिलाओं, बुजुर्ग व युवतियों के गले से सोने की चेन छीन लेते हैं। डीआईयू की टीम दोनों बदमाशों से पूछताछ के आधार पर उनके गिरोह के अन्य शातिरों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है। हालांकि, जिला पुलिस ने गिरफ्तारी से इनकार किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.