बस्ती, मार्च 20 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। कप्तानगंज पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मंदिरों में पूजन-अर्चन के दौरान महिलाओं से चेन स्नेचिंग करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह की चार महिलाओं को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने एक वांछित मुकदमे में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित महिलाओं की पहचान कर उनकी तलाश की थी। गिरफ्तारी के बाद सभी को न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन थानाक्षेत्र के दुबौला चौकी अंतर्गत भारीनाथ मंदिर में जलाभिषेक के दौरान एक महिला की चेन अज्ञात महिला द्वारा खींच ली गई थी। इस मामले में कप्तानगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी थी। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर एसओजी टीम को भी लगाया गया था।मुखबिर क...