सीतामढ़ी, जुलाई 25 -- उमाशंकर सीतामढ़ी। नगर थाना हाजत से शौच जाने के बहाने पुलिस को चकमा देकर फरार हुई चेन स्नेचिंग की आरोपित महिला को सीतामढ़ी पुलिस की एसआईटी ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से गिरफ्तार कर लिया है। यह भी पढ़ें- Motihari News: बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन छीनीगिरफ्तारी का विवरण पुलिस अधीक्षक अमित रंजन के निर्देश पर सदर एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने छापेमारी कर आरोपित को दबोचा और उसे सीतामढ़ी ले आई। गिरफ्तार महिला की पहचान गोरखपुर निवासी राकेश गौतम की पत्नी सरिता देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार 21 जुलाई को भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान शहर में महिलाओं के गले से चेन छीनने की घटनाओं के बीच लोगों ने सरिता देवी को पकड़कर नगर थाना पुलिस के हवाले किया था। पूछताछ के बाद उसे ...