आजमगढ़, अप्रैल 22 -- आजमगढ़। नगर कोतवाली की पुलिस ने चेन स्नेचिंग करने वाली चार महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सोमवार को मऊ जनपद के दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के परादुर्जन राम निवासी चंद्रावती देवी पत्नी स्व. प्रभुनाथ सिंह चौहान के गले से रोडवेज आजमगढ़ के पास से चेन स्नेचिंग की थी। स्थानीय लोगों ने महिलाओ को पकड़ लिया था। पुलिस ने पकड़ी गई महिलाएं शीला देवी पुत्री सीताराम निवासी सिधुआपार थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर, गुड्डी पत्नी मुन्नू, काजल पत्नी करन, संजना पत्नी परवाना निवासी लखनपारा थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर के पास चेन बरामद किया था। सभी को मंगलवार को जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.