चेन स्नेचर से सड़क पर ही भिड़ीं महिला, लुटेरा बाइक छोड़कर भागा
पीलीभीत, जून 16 -- पीलीभीत। शहर में एक महिला ने साहस और सतर्कता का ऐसा परिचय दिया कि चेन झपटकर भाग रहा बाइक सवार बदमाश खुद मुश्किल में पड़ गया। एकता नगर कॉलोनी में हुई घटना में महिला ने घबराने के बजाय आरोपी का डटकर सामना किया, उसे बाइक समेत सड़क पर गिरा दिया और काफी देर तक संघर्ष करती रहीं। हालांकि आरोपी भागने में सफल रहा, लेकिन अपनी बाइक और हेलमेट मौके पर छोड़ गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने बाइक कब्जे में लेकर बदमाश की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र की एकता नगर कॉलोनी में सोमवार शाम झपटमारी की एक घटना ने लोगों को महिला साहस की नई मिसाल देखने का मौका दिया। कॉलोनी निवासी भूपेंद्र सिंह की पत्नी अविनाश कौर रोज की तरह अपनी कपड़ों की दुकान बंद कर सोमवार शाम साढ़े पांच बजे पैदल घर लौट रही थीं। शाम करीब साढ़े पांच बजे वह गली नंबर-एक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.