चेन स्नेचरों से पुलिस की मुठभेड़, तीन बदमाशों को लगी गोली
मथुरा, जून 22 -- केशव धाम क्षेत्र में महिला श्रद्धालु के गले से चेन छीनने की घटना को अंजाम देने वाले बाइक सवार बदमाशों को शनिवार देर रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। तीनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है, जिनको जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बदमाशों से तमंचा, कारतूस, सोने की चेन और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की। अम्बाला कैंट, हरियाणा निवासी श्रद्धालु भारती पासी पत्नी विपिन कुमार 12 जून को केशव धाम क्षेत्र स्थित होटल जयगोपाल भवन के बाहर खड़ी थी, तभी बाइक सवार बदमाश उनके गले से सोने की चेन छीन भागे थे। घटना के बाद श्रद्धालु ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शनिवार रात को पुलिस को सूचना मिली कि चेन स्नेचर कुम्भ मेला क्षेत्र में हैं। सूचना पर एसएचओ संजय कुमार पाण्डेय, अपराध निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार, एसआई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.