लखनऊ, मार्च 24 -- लखनऊ, संवाददाता। सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने मंगलवार को शातिर लुटेरे को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।सुशांत गोल्फ सिटी इंस्पेक्टर ने बताया कि 27 फरवरी को अवध विहार योजना के नंदनी एन्क्लेव निवासी रचना अवस्थी ने थाने में चेन लूट की तहरीर दी थी। पीड़िता ने बताया कि बदमाश लुलु माल के सामने चेन लूटकर भाग निकले। मंगलवार को मुखबिर ने सूचना दी कि जिस व्यक्ति ने लुलु माल के पास चेन लूट की है वह झिलझिला मोड़ से नहर की पटरी के रास्ते इस्कान टेम्पल की ओर आ रहा है। पुलिस ने दबिश दी। पकड़ा गया आरोपी अरुण कश्यप पुत्र कल्लू प्रसाद निवासी लखीमपुर खीरी है। पुलिस ने आरोपी से एक चेन बरामद की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...