कानपुर, मार्च 11 -- कल्याणपुर, संवाददाता। बारासिरोही नहर में कल्याणपुर पुलिस और चेन लुटेरों में मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक लुटेरे के पैर में गोली लगी। उसका साथी भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने लुटेरे को इलाज के लिए कल्याणपुर सीएचसी में भर्ती कराया है। कल्याणपुर निवासी राकेश त्रिपाठी की पत्नी कुसुम तीन मार्च को केशवपुरम बाजार में खरीदारी कर रही थी। इसी दौरान स्कूटी सवार लुटेरों ने उनकी चेन झपट्टा मारकर छीन ली। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी थी। कल्याणपुर पुलिस बारासिरोही नहर पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को देख स्कूटी सवार दो युवकों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस के रोकने पर एक युवक ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक युवक के पैर में गोली लगी जबकि उसका ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.