औरैया, अप्रैल 30 -- अछल्दा, संवाददाता। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर गुरुवार दोपहर एक बार फिर चेन पुलिंग की घटना सामने आई। भागलपुर से दिल्ली जा रही 04061 दिल्ली स्पेशल समर एक्सप्रेस को अज्ञात व्यक्ति ने चेन खींचकर बीच रास्ते में रोक दिया। यह घटना पाता रेलवे स्टेशन और अछल्दा स्टेशन के बीच खंभा संख्या 1111/09 के पास दोपहर 12:47 बजे हुई। अचानक चेन पुलिंग होने पर लोको पायलट ने तत्परता दिखाते हुए ट्रेन को तुरंत रोक दिया। जांच के दौरान कोच संख्या ठफ124841 का हॉस पाइप अलग पाया गया। लोको पायलट ने मौके पर ही पाइप को जोड़कर दुरुस्त किया, जिसके बाद ट्रेन को 12:51 बजे दोबारा रवाना कर दिया गया। इस घटना के कारण ट्रेन करीब चार मिनट तक खड़ी रही, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। रेलवे प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात व्यक्ति की तलाश श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.