चेन पुलिंग से छह मिनट रुकी ऊंचाहार एक्सप्रेस, यात्रियों में मची हलचल
औरैया, मई 23 -- अछल्दा, संवाददाता। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर शुक्रवार रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा चेन पुलिंग किए जाने से 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस करीब छह मिनट तक बीच ट्रैक पर खड़ी रही। अचानक ट्रेन रुकने से यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी और हलचल का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार कानपुर से इटावा की ओर जा रही 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस शुक्रवार रात करीब 9:38 बजे पाता और अछल्दा रेलवे स्टेशन के बीच खंभा संख्या 1111/20 के पास अचानक रुक गई। जांच के दौरान ट्रेन में अलार्म चेन पुलिंग (एसीपी) होने की पुष्टि हुई। रेलवे सूत्रों के अनुसार चेन पुलिंग होते ही लोको पायलट ने सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए ट्रेन को तत्काल रोक दिया। इसके बाद तकनीकी प्रक्रिया पूरी कर ट्रेन की हॉस पाइप को दोबारा जोड़ा गया। आवश्यक जांच के बाद करीब छह मिनट बाद रात 9:44 बजे ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.