चेन पुलिंग से आम्रपाली एक्सप्रेस सात मिनट रुकी
इटावा औरैया, अप्रैल 16 -- भरथना। भरथना रेलवे स्टेशन के पूर्वी होम सिग्नल के पास बुधवार की रात करीब 11:30 बजे कानपुर से टूंडला की तरफ जा रही 15707 आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन में सवार किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चैन खींचने से ट्रेन रुक गई। ट्रेन के रुकते ही ऑन ड्यूटी रेल सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे, बताया गया कि जंजीर खींचने वाला अज्ञात यात्री ट्रेन के रुकते ही बोगी से उतरकर कहीं चला गया। जांच पड़ताल के बाद ट्रेन को लगभग सात मिनट बाद गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.