चेन पुलिंग में जनवरी से अब तक 1563 गिरफ्तार
प्रयागराज, जून 2 -- प्रयागराज मंडल में चेन पुलिंग के खिलाफ जनवरी से लेकर मई 2026 तक अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। इस दौरान 1563 लोगों को चेन पुलिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। जनवरी में 274, फरवरी में 244, मार्च में 341, अप्रैल में 318 और मई में सबसे ज्यादा 386 लोग गिरफ्तार हुए। इस दौरान कानपुर सेंट्रल पर सबसे ज्यादा 232, टूंडला में 163 तो प्रयागराज जंक्शन पर 112 यात्री चेन पुलिंग में पकड़े गए। नैनी में भी 104 पर कार्रवाई हुई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.