चेन पुलिंग में आठ माह में 2528 गिरफ्तार
प्रयागराज, सितम्बर 7 -- ट्रेनों के संचालन में अनावश्यक बाधा डालने वालों के खिलाफ प्रयागराज मंडल लगातार कार्रवाई कर रहा है। जनवरी से अगस्त 2026 तक अनावश्यक अलार्म चेन पुलिंग के आरोप में 2528 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें जनवरी में 274, फरवरी में 244, मार्च में 341, अप्रैल में 318, मई में 386, जून में 397, जुलाई में 289 और अगस्त में 279 लोग पकड़े गए। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि चेन पुलिंग का इस्तेमाल केवल आपात स्थिति में करें। यह भी पढ़ें- बेवजह चेन खींचकर रोकी ट्रेन, आठ माह में 139 गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.