इटावा औरैया, अप्रैल 5 -- इटावा, संवाददाता। जंक्शन के मालगोदाम के पास स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में शनिवार रात चैन पुलिंग होने से ट्रेन खड़ी हो गई। ट्रेन रुकने के बाद एक सिपाही को जाते देखकर पकड़ लिया। इस पर जीआरपी सिपाही व आरपीएफ जवानों के बीच गहमा-गहमी हो गई। आरपीएफ ने शराब के नशे में होने पर एसएसपी रेलवे समेत उच्चाधिकारियों को जानकारी दी और मेडिकल कराया। एसएसपी आगरा जीआरपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया है। नई दिल्ली से जय नगर जा रही गाड़ी संख्या 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस शनिवार रात करीब 12 बजकर 55 मिनट पर जब इटावा जंक्शन से पास हो रही थी। इसी दौरान ट्रेन में चेन पुलिंग हो गई और ट्रेन मालगोदाम के आगे जाकर रुक गई। इधर नॉन स्टाप ट्रेन के अचानक रुकने एवं चेन पुलिंग होने की सूचना पर आरपीएफ पोस्ट इटावा पर ड्यूटी पर तैनात एसआई संतोष कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.