चेन पुलिंग कर रोकी गई इंटरसिटी एक्सप्रेस
इटावा औरैया, जून 10 -- भरथना। दिल्ली हावड़ा रेलवे ट्रैक पर आगरा से लखनऊ जा रही 12179 आगरा कैंट-लखनऊ सुपरफास्ट इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार को भरथना स्टेशन से रवाना होने के कुछ ही देर बाद चैन पुलिंग के कारण मेन डाउन लाइन पर रुक गई। ट्रेन करीब 10 मिनट तक रेलवे क्रॉसिंग संख्या 20-बी के पास खड़ी रही, जिससे यात्रियों में हलचल मच गई। सुबह करीब 9 बजे इंटरसिटी एक्सप्रेस भरथना रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। ट्रेन में आगरा से अपने दो बच्चों के साथ यात्रा कर रही एक महिला को भरथना उतरना था। स्टेशन पर भीड़ होने के कारण महिला ट्रेन से नहीं उतर सकी, जबकि उसके दोनों बच्चे प्लेटफॉर्म पर उतर गए। इसी बीच ट्रेन चल पड़ी।
घबराहट और मदद ट्रेन के स्टेशन से निकलने के बाद महिला की नजर बच्चों पर नहीं पड़ी तो वह घबरा गई और शोर मचाने लगी। महिला की बात सुनकर ट्रेन में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.