चेन झपटने मामले में आठ दिन बाद भी कार्रवाई नहीं
पटना, अप्रैल 13 -- राजीव नगर थाना क्षेत्र में बीते पांच अप्रैल को मॉर्निंग वॉक पर निकली डॉक्टर की पत्नी से बाइक सवार दो बदमाशों ने गले से सोने की चेन झपट ली थी। घटना के आठ दिन बाद भी पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर सकी है। थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार खाजपुरा स्थित सनराइज साई पैलेस (फ्लैट नंबर-201) निवासी सुनीता शर्मा पांच अप्रैल की सुबह टहलने के लिए निकली थीं। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन छीन ली। घटना के बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए। इस संबंध में सुनीता शर्मा ने राजीव नगर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.