रांची, अप्रैल 6 -- रांची। प्रमुख संवाददातारांची के कोकर के रहने वाले कार्तिक पांडेय ने चेन छीनने का विरोध करने पर उन पर बदमाश ने चाकू से हमला कर दिया। इस घटना ने उन्हें गंभीर चोट भी आयी है। इस संबंध में कार्तिक ने प्रियांशु और गोपाल यादव के विरूद्ध सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। कार्तिक ने पुलिस को बताया कि वह दुकान जा रहा था। इसी क्रम में दोनों आरोपियों ने उनसे चेन छीनने का प्रयास किया। जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। बीच बचाव करने पहुंचे उनकी बहन व पिता के साथ भी बदमाशों ने मारपीट की। जिसके बाद वह थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.