दरभंगा, अप्रैल 17 -- लहेरियासराय। लहेरियासराय थाना क्षेत्र के रहमगंज में सब्जी खरीद रही महिला के गले से सोने की चेन छीनकर भाग रहे उचक्के को लोगों ने दबोच लिया। उसके बाद उसकी जमकर धुनाई कर दी गई। फिर लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी। मौके पर डायल 112 बाइक सवार दो पुलिस कर्मी पहुंचे। उसके बाद दारोगा अमित कुमार, पीयूष कुमार सहित कई पुलिस कर्मियों ने पहुंचकर उचक्के को अपने साथ थाना ले आए। गिरफ्तार उचक्के की पहचान मधुबनी जिले के बिस्फी थाने के मुरलियाचक बजरहा निवासी राजेश कुमार नट के रूप में हुई है। बताया जाता है कि रहमगंज बैंकर्स कॉलोनी की रहने वाली शंभू कुमार की पत्नी शिक्षिका प्रतिमा कुमारी गुरुवार की सुबह सड़क किनारे सब्जी खरीद रही थी। यह भी पढ़ें- बदमाशो ने झपटा मार कर के गले से छीनी सोने की चेन, इस दौरान राजेश ने कटर से उनके गले से सोने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.