जौनपुर, फरवरी 12 -- चंदवक, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार के समीप एक महिला की चेन छिनैती की सूचना पर पुलिस घंटों हलकान रही। बुधवार को अमूवार गांव की निवासी बिंदा देवी शाम लगभग चार बजे बाजार करने आई थीं। चंदवक थाने के समीप पहुंचने पर टेंपो से उतरने के बाद जब बिंदा देवी ने अपने गले में चेन नहीं देखी तो छिनैती की सूचना पुलिस को दे दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई। कुछ ही देर बाद महिला का चेन मिल गया। जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि महिला का चेन गिरजाने की वजह से वह हड़बड़ाकर पुलिस को सूचना दे दी फिर चेन ढूढने पर मिल गया है। कोई शिकायत नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.