प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 22 -- लालगंज/लक्ष्मणपुर, हिंसं। महिला से चेन स्नेचिंग में लालगंज में गिरफ्तार आरोपी ने ही लीलापुर में भी शिक्षिका की चेन खीचीं थी। लालगंज कोतवाली के लॉकअप से उसे लीलापुर में छीनी गई चेन बरामद कराने के लिए ले आया गया तो उसने वहां छिपाए तमंचे से पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी घायल हो गया। घायल आरोपी के साथ ही सिपाही को भी लालगंज ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। लीलापुर के पूरनपपुर खजूर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में बीते सोमवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने कक्ष में घुसकर बच्चों को पढ़ा रही शिक्षिका को तमंचा सटाकर चेन लूट ली थी। हालांकि, शिक्षिका के भिड़ जाने के कारण चेन टूट गई थी। बदमाश आधी चेन ही पा सके थे। लालगंज में भी इसी दिन एक अन्य महिला से चेन छिनैती की गई थी। लालगंज कोतवाल आलो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.