जमशेदपुर, मार्च 1 -- सिदगोड़ा के कालू बगान स्थित जेपीएस स्कूल के पास चेन छिनतई में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है, जबकि दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। गुरुवार रात करीब 7.45 बजे बाजार से पैदल घर लौट रहीं कांति देवी के गले से बाइक सवार दो बदमाशों ने करीब सात से आठ ग्राम की सोने की चेन झपट ली थी। घटना के बाद शोर मचाने पर स्थानीय लोग जुटे, तब तक दोनों आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हिरासत में लिए गए युवक से घटना में प्रयुक्त बाइक, उसके साथी और छीनी गई चेन के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.