चेन छिनतई और बाइक चोरी गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार
रांची, अगस्त 14 -- पिस्का नगड़ी, प्रतिनिधि। रांची पुलिस ने शहर के विभिन्न इलाको में चेन छिनतई और मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्यों ने रांची में 15 से अधिक घटनाओं को अंजाम दिया है। आरोपियों की निशानदेही पर करीब 26 ग्राम सोने के चेन के टुकड़े व गलाए गए सोने से बने आभूषण, 240 ग्राम चांदी की 18 चेन, दो चोरी की मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन और 44 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। घटना में प्रयुक्त हेलमेट, जूते, कपड़े और वजन मापक यंत्र भी मिले हैं। सीसीटीवी फुटेज से मिली अहम जानकारी:
पुलिस कार्रवाई गत पांच अगस्त को दलादली रिंग रोड पर बाइक सवार अपराधियों ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद एसएसपी के निर्देश पर विशेष टीम गठित क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.