चेन और अंगूठी लूट वाले बदमाशों का नहीं लगा सुराग
मेरठ, मार्च 17 -- शिक्षिका के पति से तमंचा दिखाकर सोने की चेन और अंगूठी लूटने वाले बदमाशों का दो दिन बाद भी सुराग नहीं लग सका है। कंकरखेड़ा के रोहटा रोड स्थित फाजलपुर निवासी 35 वर्षीय विजय कुमार बीते रविवार शाम बाइक से ब्रह्मपुरी स्थित सरदार पटेल स्कूल जा रहे थे। उनकी पत्नी सरिता शिक्षिका हैं और दरोगा भर्ती परीक्षा में उनकी ड्यूटी थी। विजय उन्हें लेने के लिए घर से निकले थे। जैननगर के पास बाइक पर दो बदमाश पहुंचे। दोनों हेलमेट पहने थे। विजय को रोक लिया और तमंचा दिखाकर उनके गले से सोने की चेन और अंगूठी लूट ली। उधर, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। बदमाश सीसीटीवी फुटेज में दिल्ली रोड की ओर जाते दिखे है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.