शाहजहांपुर, जून 26 -- तिलहर। चेन्नई में संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर की मौत के बाद शुक्रवार को उसका शव गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर शव रखकर ग्रामीण कोतवाली पहुंच गए और मजदूर को बाहर भेजने वाले ठेकेदार की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस के समझाने के बावजूद परिजन करीब चार घंटे तक अंतिम संस्कार के लिए शव गांव ले जाने को तैयार नहीं हुए। बाद में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शव गांव पहुंचाया गया और अंत्येष्टि कराई गई। तिलहर क्षेत्र के मिर्गापुर गांव निवासी 38 वर्षीय सुनील कुमार करीब छह माह पहले गांव के ही राधेश्याम नाम के ठेकेदार के माध्यम से मजदूरी करने चेन्नई के पांच मार्टिन जिले की कृष्णा सिटी गया था। यह भी पढ़ें- डोमचांच में झाड़ियों से मिला ट्रैक्टर चालक का शव, हत्या क...