गढ़वा, जनवरी 3 -- मझिआंव, प्रतिनिधि। बरडीहा थाना अंतर्गत लावाचंपा गांव निवासी कैलाश चौधरी के एकलौता पुत्र लगभग 20 वर्षीय उदेश चौधरी का चेन्नई में फांसी से लटकता हुआ शव मिला। 31 दिसंबर को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। उसका शव शनिवार को पैतृक गांव लाया गया। शव आते ही परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। परिजनों ने बताया कि घटना के दिन वह प्लांट में काम करने गया था। वहां हाजिरी बनाने के बाद प्लांट से निकल गया। उसके साथ काम कर रहे मजदूर जब दोपहर का भोजन करने कमरे में आए तो उसका फंदे से लटकता हुआ शव देखा। सूचना पर वहां से 40 किमी दूर मजदूरी करने वाले उसके पिता घटनास्थल पर पहुंचे। उसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। परिजनों ने बताया कि युवक ने अपने बहन की शादी को लेकर 50 हजार कर्ज लिया था। उसपर कर्ज चुकाने का दबाव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.