चेन्नई, मई 12 -- चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अबू धाबी जाने वाली एक फ्लाइट के विंग में आग लग गई। इसके बाद फ्लाइट को ग्राउंड कर दिया गया है। फ्लाइट में लगभग 280 यात्री सवार थे।घटना में किसी यात्री या क्रू मेंबर के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत पूरी प्रक्रिया अपनाई गई। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, एतिहाद एयरवेज की फ्लाइट तैयार होकर टेकऑफ के लिए रनवे की ओर बढ़ रही थी, तभी विंग के हिस्से से धुआं और आग की लपटें दिखाई दीं। विमान के पायलट ने समय रहते आग की लपटों को देख लिया था। पायलट की इस सतर्कता के कारण टेकऑफ की प्रक्रिया को तुरंत रोक दिया गया। पायलट ने इंजन बंद कर दिए। आग लगने की जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट पर आपातकालीन प्रतिक्रिया दल हरकत में आ गया। बिना कोई समय गंवाए, सभी यात्रियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.