आगरा, मार्च 16 -- रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी सं. 06019/06020 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि को बढ़ाने का फैसला किया है। गाड़ी सं. 06019 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से पूर्व में नौ मार्च तक संचालित होनी थी। अब ट्रेन 16 से 30 मार्च के बीच प्रत्येक सोमवार को तीन अतिरिक्त फेरे लगाएगी। गाड़ी सं. 06020 हजरत निजामुद्दीन से पूर्व में 12 मार्च तक संचालित होनी थी। अब ट्रेन 19 मार्च से 2 अप्रैल तक तीन अतिरिक्त फेरे लगाएगी। ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से गुरुवार को चलेगी। ट्रेन में दो सेकेंड एसी, 2 थर्ड एसी, 10 स्लीपर, 2 जनरल कोच लगे होंगे। ट्रेन के ठहराव, मार्ग, समय पूर्व की भांति यथावत रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.