नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने आईपीएल 2026 में लगातार दूसरी दर्ज की है। सीएसके ने मंगलवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 32 रनों से रौंदा। यह केकेआर की मौजूदा सीजन में पांच मैचों में चौथी हार है। उसका एक मैच बारिश की भेंट चढ़ा था। आईपीएल इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि केकेआर ने सीजन के शुरुआती पांच मैचों से एक भी नहीं जीता। पांच बार की चैंपियन सीएसके ने 193 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में तीन बार की विजेता कोलकाता टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 160 रन ही जुटा सकी। चेन्नई के लिए स्पिनर नूर अहमद ने बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर के स्पेल में महज 21 रन देकर तीन अहम विकेट चटकाए और केकेआर की कमर तोड़ दी। वह प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। अंशुल कंबोज ने दो जबकि खलील अहमद और अकील हुसैन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.