नई दिल्ली, जून 23 -- IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन अच्छा नहीं था। ऐसे में सीएसके के कोचिंग सेटअप में बदलाव की बात हो रही है, लेकिन असल में फ्रेंचाइजी कोई बड़ा बदलाव करने की प्लानिंग में नहीं है। रिपोर्ट्स आ रही थीं कि दिग्गज कोच स्टीफन फ्लेमिंग के साथ सीएसके नाता तोड़ सकती है, लेकिन ऐसा होने वाला नहीं है। सीएसके की सफलता में बड़ा हाथ स्टीफन फ्लेमिंग का रहा है। आईपीएल 2027 में भी उनके टीम के हेड कोच बने रहने की पूरी संभावना है। क्रिकबज की रिपोर्ट में कहा गया है कि सीएसके हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग को हटाने वाली नहीं है। न्यूज़ीलैंड के पूर्व कप्तान 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पहले सीजन में खेले थे। इसके बाद से वह 2009 से हेड कोच के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हीं की कोचिंग में टीम पांच आईपीएल ट्रॉफी जीती है, जबकि कुल 10 बार ...