गया, अप्रैल 3 -- छकरबंधा थाना क्षेत्र के तारचुआं गांव के कविरंजन कुमार (25) की चेन्नई में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार समेत पूरे गांव में मातम छा गया है। तीन दिनों से गांव के कई घरों में चूल्हे नहीं जले हैं। परिजनों के अनुसार, आर्थिक तंगी के कारण कवि रंजन करीब दस माह पहले रोजगार की तलाश में चेन्नई गया था। वह एक फैक्ट्री में काम करता था। काम से लौटने के दौरान एक अनियंत्रित ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।मृतक के पिता और पूर्व सरपंच पुनीत सिंह ने बताया कि कविरंजन ही परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी सरोता देवी और डेढ़ वर्ष की पुत्री महिमा कुमारी हैं, जिनके पालन-पोषण की चिंता अब परिवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.