धनबाद, मार्च 11 -- चेन्नई में आयोजित नेशनल इंटर यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल के दौरान बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) की दो छात्राएं कुमुद कुमारी और प्रियेशा पॉल मंगलवार को हादसे का शिकार हो गईं। तेज हवा के कारण लोहे का तोरणद्वार गिरने से दोनों छात्राएं घायल हो गईं। दोनों छात्राएं गुरुनानक कॉलेज की हैं और बीबीएमकेयू की फोक ग्रुप डांस टीम की सदस्य के रूप में प्रतियोगिता में भाग लेने चेन्नई गई थीं। हादसा मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे चेन्नई स्थित सत्यभामा इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी परिसर में हुआ। उस समय राष्ट्रीय युवा महोत्सव की तैयारियां चल रही थीं। परिसर में रास्ते की दोनों ओर लोहे के तोरणद्वार लगाए गए थे। इसी दौरान अचानक तेज हवा का झोंका आया, जिससे लोहे का ढांचा गिर पड़ा। उसी समय वहां से गुजर रहीं दोनों छात्राएं इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.